Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या के मामले में आज कई बड़े और नए खुलासे किए गए हैं। आज शीजान खान की मां और बहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान खान के परिवार ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिनसे तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले का पूरा रुख ही बदलता नजर आ रहा है। शीजान खान के परिवार (Sheezan Khan Family) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुनिषा के परिवार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। इसके साथ ही शीजान की मां और बहन ने तुनिषा के परिवार द्वारा उठाए गए कई सवालों का भी करारा जवाब दिया है। जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन और मार-पीट जैसे आरोप भी शामील हैं।
Tunisha Sharma Suicide Case
संजीव कौशल का नाम सुनते ही आते थे पैनिक अटैक
तुनिषा के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया, 'तुनिष अपने अंकल संजीव कौशल का नाम सुनते ही काफी घबराने लगती थी, इस शख्स की वजह से तुनिषा को कई बार पैनिक अटैक भी आते थे। तुनिषा की मां के कहने पर संजीव कौशल ने एक बार तुनिषा का फोन भी तोड़ दिया था। अंकल संजीव कौशल के साथ तुनिषा शर्मा का रिश्ता काफी खराब था।' शीजान के परिवार ने आगे कहा कि इसी वजह से तुनिषा कभी-कभी काफी परेशान भी रहती थी।
Tunisha Sharma death case | Tunisha's so-called uncle Pawan Sharma was her former manager, he was fired 4 yrs ago b… t.co/aOhrq093cQ
— ANI (@ANI) Jan 2, 2023
तुनिषा के पैसों पर नजर रखते थे मां और चाचा
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शीजान खान के परिवार ने कहा, 'तुनिषा की मां और उनके चाचा एक्ट्रेस के पैसों पर हमेशा नजर रखते थे, यह दोनों तुनिषा की जिंदगी को पूरी तरह से कंट्रोल करना चाहते थे। तुनिषा के पैंसो पर भी उनकी मां और चाचा का ही पूरा अधिकार था। यह बात भी तुनिषा को अंदर से काफी परेशान करती थी।'
Tunisha Sharma death case | Tunisha & Sanjeev Kaushal (an uncle in Chandigarh) had terrible relations. Sanjeev Kaus… t.co/H0PDJkUeYO
— ANI (@ANI) Jan 2, 2023
पिता की मौत के बाद परेशान थीं तुनिषा
तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान के वकील ने कहा, 'तुनिषा शर्मा अपने पिता से काफी क्लोज थीं हालांकि पिता की मौत के बाद वह काफी दुखी रहने लगी थीं। उन्होंने अपनी आखिरी जन्मदिन भी पिता की मौजदूगी में ही बड़ी खुशी के साथ मनाया था। वह अपनी मां और परिवार के बाकी लोगों के साथ बातें शेयर करने से कतराती थीं।'
