Sheezan Khan की हालत देख दोस्त Shashank Mishra की आंखों से निकले खून के आंसू, बोले 'ड्रग्स-चीटिंग के आरोप झूठे...'

Sheezan friend Shashank on Tunisha Death: शीजान खान (Sheezan Khan) के करीबी दोस्त शशांक मिश्रा (Shashank Mishra) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) को उनके दोस्त ने कभी धोखा नहीं दिया। शशांक ने यह भी दावा किया है कि उसका दोस्त ड्रग्स में लिप्त नहीं है। शशांक के अनुसार शीजान पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

Sheezan friend Shashank on Tunisha Death: टीवी कलाकार शीजान खान इन दिनों अदाकारा तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस की वजह से जेल की रोटी खा रहे हैं। तुनिषा शर्मा के परिवार ने शीजान खान (Sheezan Khan) को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया है, जिस कारण पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) और शीजान खान कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। तुनिषा के परिवार ने शीजान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक्ट्रेस के इमोशन्स के साथ खिलवाड़ किया, जिस कारण वो इतनी परेशान हो गई कि आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा डाला। शीजान खान को करीब से जानने वाले लोग इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। शीजान खान के दोस्त शशांक मिश्रा (Shashank Mishra) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि शीजान पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो झूठे हैं।

Sheezan Khan की हालत देख दोस्त Shashank Mishra की आंखों से निकले खून के आंसू, बोले 'ड्रग्स-चीटिंग के आरोप झूठे...'

Sheezan Khan की हालत देख दोस्त Shashank Mishra की आंखों से निकले खून के आंसू, बोले 'ड्रग्स-चीटिंग के आरोप झूठे...'

शशांक शर्मा के अनुसार, 'मैं शीजान को बहुत अच्छे से जानता हूं। उसके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो ड्रग्स लेता था या उसने तुनिषा का फायदा उठाया है, ये सरासर गलत हैं। जो लोग उसे जानते हैं, वो मेरी बात से सहमत होंगे। वो ड्रग्स नहीं लेता था। हर किसी का अपना पास्ट होता है। शीजान-तुनिषा पिछले साल जून से एक साथ शूटिंग कर रहे थे। दोनों एक दिन में 13-14 घंटे साथ बिताते थे। अगर शीजान तुनिषा को चीट करता तो उसे पहले पता चल जाता। अगर वो इतना घटिया इंसान था तो तुनिषा उसके साथ क्यों थी? अगर वो किसी और को डेट कर रहा होता तो स्वीकार करता। शीजान ने तुनिषा को चीट नहीं किया है।'

End of Feed