वकील का दावा- 'बेगुनाह है शीजान खान', एक्टर की बहन फलक खान का फूटा गु्स्सा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 31, 2022, 07:15 PM IST

Sheezan Khan sister falak khan Says Actor Is Innocent: शीजान खान की बहन और एक्ट्रेस फलक खान का कहना है- 'दिल टूट जाता है कि कैसे हमारी खामोशी को कमजोरी समझ लिया गया है। शायद इसी को 'घोर कलियुग' कहते हैं। आप पिछली घटनाओं के प्रभाव से बाहर बात कर रहे हैं? जागते रहो, लोग! मीडिया के एक वर्ग का पत्रकारिता का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि वह केवल टीआरपी के आधार पर काम करता है।

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में तुनिषा के को-एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) को गिरफ्तार किया गया था। शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड केस में शीजान खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तुनिषा के परिवार ने आरोप लगाया है कि शीजान ने 15 दिन पहले ही तुनिषा के साथ ब्रेकअप कर लिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थीं।

tunisha sharma

tunisha sharma

अब शीजान खान के वकील का बयान आया है। शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा का कहना है, 'शीजान खान को जो अरेस्ट किया गया है वो गलत तरीके से किया गया है। वो लड़का और उसका परिवार आज जो चीजें फेस कर रहा है, उसे ना तो आप समझ पाएंगे और ना ही हम क्योंकि शीजान बेगुनाह है और मेरा यह स्टैंड पहले दिन से ही था, अब हम आपको बताएंगे इस मामले में सीक्रेट गर्लफ्रेंड थी या फिर सीक्रेट बॉयफ्रेंड।' इसके साथ ही वकील ने बताया कि वह सोमवार को शीजान खान के परिवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इस दौरान मीडिया के सामने सभी सबूत पेश करेंगे।

End of Feed