Shark Tank India 2 Twitter Review: टीवी के सबसे लोकप्रिय टीवी रिएलिटी शो शॉर्क टैंक इंडिया (Shark Tank India 2) का सीजन 2 का शुभारंभ हो गया है। सोमवार 2 जनवरी 2023 को शॉर्क टैंड इंडिया सीजन 2 के पहले एपिसोड को टेलीकास्ट किया गया है। शॉर्क टैंक इंडिया (Shark Tank India 2 First Episode) के दूसरे सीजन का पहला एपिसोड फैंस को काफी पसंद आया है। हालांकि इस एपिसोड को देखने के बाद फैंस ने मेकर्स के प्रति एक बात को लेकर नारजगी भी व्यक्त की है। शॉर्क इंडिया सीजन 2 में ऑडियंस को अश्नीर ग्रोवर की कमी खल रही है। जिसके साथ ही अब फैंस शो में अश्नीर ग्रोवर की वापसी की मांग कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि अश्नीर ग्रोवर के बिना शॉर्क टैंड इंडिया अधूरा है। शो में अश्नीर ग्रोवर का बेबाक अंदाज फैंस काफी मिस कर रहे हैं।
Shark Tank India Season 2
'अश्नीर ग्रोवर को शो में वापस लाओ'
इस बीच अश्नीर ग्रोवर जिन्हें शॉर्क टैंक इंडिया से काफी लोकप्रियता हांसिल हुई। अश्नीर ग्रोवर के वनलाइनर्स दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 का पहला एपिसोड देखने के बाद फैंस ट्विटर पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बिना अश्नीर ग्रोवर के शॉर्क टैंड इंडिया बिना चीनी की चाय जैसा है।'
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैनें अभी शॉर्क टैंक इंडिया सीजन 2 का पहला एपिसोड पूरा देखा है। बिना अश्नीर ग्रोवर के शॉर्क टैंड नहीं बल्कि फिश बाउल लग रहा है।' इस तरह कई सोशल मीडिया यूजर्स शो में अश्नीर ग्रोवर की वापसी की मांग कर रहे हैं और सोनी टीवी को टैंग कर रहे हैं।
Peoples after knowing Ashneer will not be in Shark Tank S2(Hoping good meme templates this season✌️)… t.co/tqTyn0itbG
— ANI (@ANI) Jan 2, 2023
India samjhega business ki sahi value!#SharkTankIndia season 2 starts tonight at 10 pm, on Sony LIV and Sony Ente… t.co/XPEteutohC
— ANI (@ANI) Jan 2, 2023
इस बार के शॉर्क कौन-कौन हैं?
शॉर्क टैंड इंडिया सीजन 2 में नमिता थापर, पीयूष बंसल, अनुपम मित्तल, अमित जैन और विनीता सिंह समेत कुल 5 शॉर्क्स हैं। शॉर्क टैंड इंडिया सीजन 2 में अश्नीर ग्रोवर की वापसी के फिलहाल कोई संकेत मेकर्स ने नहीं दिए हैं। हालांकि जिस तरह से फैंस अश्नीर ग्रोवर की वापसी की मांग कर रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेकर्स शायद अश्नीर की वापसी के बारे में सोच सकते हैं।
