Aamir Ali को डेट कर रहीं Shamita Shetty? किसिंग फोटोज वायरल होने के बाद आईं खबरें

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 09:08 PM IST

shamita shetty dismisses rumours of dating aamir ali: शमिता शेट्टी और आमिर खान को हाल ही में एक साथ एक पार्टी में स्पॉट किए जाने के बाद से उनकी डेटिंग की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। आमिर, अभिनेत्री को उनकी कार तक छोड़ने जाते हैं और उनके गाल पर किस करते नजर आए।

shamita shetty dismisses rumours of dating: बिग बॉस 15 फेम शमिता शेट्टी एकबार फिर से चर्चा में हैं। देर रात को करीबी दोस्त आमिर अली के साथ शमिता शेट्टी को स्पॉट किए जाने के बाद से वो सुर्खियां बटोर रही हैं। एक वीडियो में, आमिर को अभिनेत्री के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है, और इसने इंटरनेट पर डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। अब अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने इन खबरों को खारिज करने में देर नहीं लगाई और इसी के संबंध में एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल 'खुश और सिंगल' हैं और लोगों को 'संकीर्ण सोच' नहीं रखनी चाहिए।

Shamita Shetty and Aamir Ali

दरअसल सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी और आमिर अली की ढेर सारी फोटोज वायरल हो रही हैं। तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद शमिता शेट्टी गुस्से में लग रही थीं। शमिता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- 'मैं समाज और इसकी सुविधाजनक विवेकपूर्ण मानसिकता से परेशान हूं। प्रत्येक कार्य और प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी वास्तविकता जांच के त्वरित निर्णय के अधीन क्यों है? NETIZEN की संकीर्ण सोच वाली धारणाओं से परे संभावनाएं हैं।'

End of Feed