Shama Sikander Become Mom: टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों भले ही शमा किसी वेब सीरीज, फिल्म और सीरियल में नजर नहीं आ रहीं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव जरूर रहती हैं। शमा अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर सभी को दीवाना बना लेती हैं। अब हाल ही में शमा ने एक ऐसी खबर फैंस संग शेयर की जिसे देख खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। शमा सिकंदर माँ बन गई है और उन्होंने अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिखाई। शमा ने अपनी बेटी को कसकर गले लगाया हुआ है।
Image Source: Shama Sikander Instagram
44 साल की उम्र में आखिरकार शमा सिकंदर (Shama Sikander) को माँ बनने का सुख प्राप्त हो गया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नन्ही परी की तस्वीरें फैंस संग शेयर की। तस्वीरों में शमा बेटी को गोदी में खिलाती और माथे पर उसे किस करती हुई नजर आईं। शमा की बेटी दिखने में वाकई काफी क्यूट हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए शमा ने लिखा 'हाल ही का जीवन' इसका मतलब है इन दिनों मेरी जिंदगी कुछ ऐसे चल रही है। कई टीवी सेलेब्स और फैंस शमा को इस नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि शमा ने बेबी गर्ल को गोद लिया है या जन्म इसके बारें में जानकारी नही दी है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि शमा ने शायद बेटी को गोद लिया है। गौर करने वाली बात ये है कि शमा ने कभी अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करना तो दूर बेबी बंप भी नहीं दिखाया। ऐसे में ये चीज लोगों के मन में सवाल खड़े कर रही है।
साल 2022 में शमा ने अमेरिकन बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन से शादी की थी। अब शादी के 3 साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं। शमा को सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से टीवी दुनिया में पहचान मिली थी। इंस्टाग्राम पर शमा के 3.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। फैंस चाहते हैं की शमा जल्द से जल्द टीवी स्क्रीन पर लौटे लेकिन एक्ट्रेस इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं। शमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बढ़ते काम से उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो हुई और वो डिप्रेशन से भी जूझ रही थीं। सिर्फ यही नहीं शमा ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।
