Shalin Bhanot Reveals About Dating Someone: टीवी के पॉपुलर एक्टर शालीन भनोट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शालीन भनोट ने छोटे पर्दे पर कई हिट शोज तो दिये ही हैं, साथ ही वह 'बिग बॉस 16' में रहकर भी खूब लाइमलाइट बटोर चुके हैं। लेकिन हाल ही में शालीन भनोट अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। शालीन भनोट ने बताया कि वह किसी को डेट कर रहे थे। लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया, जिसने उनपर बहुत गहरा असर किया है। शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने पारस छाबड़ा संग पॉडकास्ट में अपनी लव लाइफ के बारे में चर्चा की। इतना ही नहीं, उन्होंने प्यार के उसूल भी बयां किये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot और Bigg Boss के बीच हुई सबसे बुरी गरमागरमी, वकील से बातचीत करने तक पहुंचा मामला
शालीन भनोट ने बयां किया ब्रेकअप का दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
शालीन भनोट (Shalin Bhanot) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने दिल का हाल बताते हुए कहा, "मैं हाल ही में किसी को डेट कर रहा था, लेकिन चीजें काम नहीं कर पाईं। इसने मुझपर बहुत असर किया। लेकिन प्यार तो बदल देने वाला होता है। भले ही रिश्ता खत्म हो जाए, लेकिन ये खुद के लिए पीछे एक पाठ छोड़ जाता है। देखभाल के लिए आपकी क्षमता, आपकी कमजोरी, आपकी जरूरत और आपकी ताकत।" शालीन भनोट यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्यार पर आगे कहा, "दर्द फिर भी कम हो जाता है, लेकिन प्यार करते हुए और प्यार होते हुए जो आप सीखते हैं वो रह जाता है।"
