Ex-वाइफ Dalljiet Kaur की शादी की खबर से परेशान हुए Shalin Bhanot, रिश्ते पर कर रहे विचार!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 06:24 PM IST

Shalin Bhanot on ex wife Dalljiet Kaur getting married Again: दलजीत कौर और निखिल पटेल ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 3 जनवरी 2023 को नेपाल में सगाई कर ली थी। निखिल दो बेटियों अरियाना और अनिका के पिता हैं। अब शालीन ने अपनी एक्स वाइफ की शादी पर बात की है।

Shalin Bhanot on Dalljiet Kaur Second marriage: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर दोबारा शादी करने के लिए तैयार हैं। मार्च 2023 में शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस को यूके बेस्ड निखिल पटेल से प्यार हो गया है, जिनके साथ वह सात फेरे लेने जा रही हैं। शादी के बाद दलजीत कौर अपने नौ साल के बेटे जेडन के साथ लंदन चली जाएंगी। अब बिग बॉस-16 से बाहर निकलने के बाद हाल ही में शालीन भनोट की इसकी खबर मिली है। इसी के साथ शालीन भनोट ने अपनी एक्स-वाइफ दलजीत कौर की दूसरी शादी पर प्रतिक्रिया दी है।

shalin bhanot and dalljit kaur

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जब शालीन से दलजीत द्वारा प्यार और शादी को दूसरा मौका देने के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने कहा- 'मैं कुछ नहीं जानता। इसलिए, मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा। मैं अभी बाहर निकला हूं। यह मेरे लिए एक खबर के अलावा एक वाक्य है, जो सलमान खान सर ने वीकेंड के एक एपिसोड में कहा था। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।'

End of Feed