Tina Datta की तरह Shalin Bhanot की भी चमकी किस्मत, मिला एकता कपूर का नया TV सीरियल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 24, 2023, 12:51 PM IST

Shalin Bhanot Gets Ekta kapoor New TV Serial!: प्रियंका चाहर चौधरी को जहां सलमान खान फिल्म, निमृत कौर को एकता कपूर की फिल्म और टीना दत्ता को एक बड़ा टीवी सीरियल ऑफर किए जाने की चर्चाएं हैं। अब बात अगर टीना की हो तो भला शालीन भनोट कैसे पीछे रह सकते हैं।

Shalin Bhanot Gets New Project!: बिग बॉस-16 के फिनाले से पहले ही कंटेस्टेंट्स को नए प्रोजेक्ट्स मिलने शुरू हो गए हैं। प्रियंका चाहर चौधरी को जहां सलमान खान फिल्म, निमृत कौर को एकता कपूर की फिल्म और टीना दत्ता को एक बड़ा टीवी सीरियल ऑफर किए जाने की चर्चाएं हैं। अब बात अगर टीना की हो तो भला शालीन भनोट कैसे पीछे रह सकते हैं। खबर है कि शालीन भनोट के हाथ ही एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। ताजा जानकारी के मुताबिक एकता कपूर के आगामी फैंटेसी शो के कलाकारों में एक बड़ा बदलाव हुआ है और इसी में अब शालीन भनोट की एंट्री तय मानी जा रही है।

Shalin bhanot Tv show

एकता कपूर अब परियों की कहानी पर बेस्ड ब्यूटी एंड द बीस्ट के बैकड्रॉप पर आधारित नया टीवी सीरियल लेकर आ रही हैं। पहले जानकारी थी कि कुशाल टंडन को शो में लीड भूमिका निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि, अब हमें पता चला है कि निर्माता ने अपना फैसला बदल दिया है और कुशाल की जगह पर शालीन भनोट को लेने का फैसला किया है। लव सेक्स और धोखा (2010) के निर्देशक दिबाकर बनर्जी के साथ बिग बॉस-16 के घर का दौरा करने वालीं एकता ने शालीन की अभिनय प्रतिभा की प्रशंसा की थी। ऐसा लगता है कि यही वजह है कि निर्माता को कास्ट में बदलाव करने का फैसला किया है।

End of Feed