शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत इस दिन करेंगी शादी, 2 बच्चों के पिता हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 2, 2023, 06:02 PM IST

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस मार्च में यूके बेस्ड बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की दूसरी शादी से फैंस बेहद खुश है। दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर निखिल के साथ सगाई की तस्वीरें हाल ही में शेयर की थी।

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस की दूसरी शादी से उनकी करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य बेहद खुश है। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में प्यार को एक बार फिर मौका दिया है। दलजीत यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) से 18 मार्च को शादी करेंगी। एक्ट्रेस के स्पेशल डे के लिए उनके दोस्त अभी से तैयारी कर रहे हैं। शादी के रस्में 17 मार्च से शुरू होगी। एक्ट्रेस के करीबी दोस्त ने बताया कि इस हफ्ते से एक्ट्रेस के संगीत सेरेमनी के लिए रिहर्सल शुरू हो जाएंगी।

dalljeit kaur and shalin bhanot

dalljeit kaur and shalin bhanot (credit pic: instagram)

दलजीत और निखिल को साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने निखिल के बारे में बिग बॉस 13 में बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो निखिल से पहले बार अपनी किसी दोस्त की पार्टी में मिली थी। शुरुआत में दोनों के बीच बच्चों को लेकर बातचीत होती थी। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

End of Feed