टीना दत्ता के बारे में बात करने से कतराते दिखे शालीन भनोट, बोले- मुझे किसी के बारे में कुछ नहीं पता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2023, 09:15 PM IST

बिग बॉस 16 में शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिलेशनशिप ने सुर्खियां बटोरी थी। एक्टर हाल ही में अपने सेट के बाहर स्पॉट हुए थे। एक्टर ने अपने शो के बारे में बात की। लेकिन जब उनसे टीना दत्ता के बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को इन दिनों अपने नए शो बेकाबू के लिए लेकर चर्चा में है। एक्टर के काम को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। शालीन बेकाबू में रानव का रोल प्ले कर रहे हैं। एक्टर हाल ही में एनजीओ के अनाथ बच्चों के साथ नजर आए। एक्टर ने बच्चों के साथ पिज्जा पार्टी की। इस दौरान वो बेहद खुश नजर आए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पैपराजी से बात करते हुए शालीन ने बताया कि मैंने अपने डायरेक्टर सर से परमिशन ली कि ये बच्चे शूटिंग देखने आए। मैंने इनके लिए स्पेशल बॉलकनी बनवाई ताकि वो वहां से खड़े होकर मुझे देख सके। मैं इन बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करके बेहद खुश हूं।

shalin and tina datta (1)

shalin bhanot and tina datta (credit pic: instagram)

एक्टर ने बताया कि जब से मैंने आधात्यम की राह को चुना है। मैं बहुत शांत हूं। मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरा काम पसंद आ रहा होगा। शालीन से जब एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक के झगड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

End of Feed