TV के शक्तिमान Mukesh Khanna 67 की उम्र में रचा सकते हैं शादी? बोले- जिससे मेरा विवाह तय है वो...

Shaktimaan Aka Mukesh Khanna Open Up About Marriage And Love: टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में शादी पर बात की और कहा कि जिससे मेरी शादी होनी है, वो कहीं न कहीं मौजूद है।

Shaktimaan Aka Mukesh Khanna Open Up About Marriage And Love: टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर मुकेश खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। मुकेश खन्ना ने कई यादगार रोल निभाए हैं, जिसमें भीष्म पितामह से लेकर 'शक्तिमान' तक शामिल हैं। वहीं अब मुकेश खन्ना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बखूबी जुड़े रहते हैं। मुकेश खन्ना को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। इन सबसे इतर आज भी मुकेश खन्ना सिंगल हैं। लेकिन हाल ही में मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने बताया कि उन्हें शादी में विश्वास है। साथ ही अपनी शादी को लेकर मुकेश खन्ना ने कहा कि जिनसे उनकी शादी होनी तय है, वह कहीं न कहीं मौजूद जरूर होगी। यह भी पढ़ें: Ranveer Singh को 'शक्तिमान' बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं Mukesh Khanna, बोले 'उसके चेहरे पर नेगेटिविटी...'

mukesh khanna (1)

मुकेश खन्ना ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

    मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने "फिल्मी चर्चा' में बातचीत के दौरान रवि चोपड़ा की बात याद की, जिसमें उन्होंने कहा था कि मर्द वो होता है, जिसके कई अफेयर हों। लेकिन इससे असहमति जाहिर करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, "उस ग्रुप में सभी के अफेयर थे, मेरे नहीं। मेरा मानना है कि अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए 10 गर्लफ्रेंड होनी जरूरी नहीं है। इसे साबित करने के और भी कई तरीके हैं।" मुकेश खन्ना ने कहा कि लोग कहते हैं कि स्त्री पतिव्रता होनी चाहिए। लेकिन पुरुषों को भी पत्नीव्रता होना चाहिए। एक्टर ने कहा, "अगर आप शादीशुदा हैं तो आप प्रतिबद्ध हैं। दो आत्मा मिल चुकी हैं। लेकिन लोग इसपर यकीन नहीं करते।" यह भी पढ़ें: Exclusive: "मेरे और अमिताभ से पंगा...", Mukesh Khanna ने Samay Raina को लिया आड़े हाथों

    End of Feed