Lalit Parimoo On Mukesh Khanna Statement: एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयान की वजह से विवादों में फंस जाते हैं। मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने कुछ साल पहले ही महिलाओं पर बयान दिया था, जिस पर काफी हल्ला हुआ था। मुकेश खन्ना ने साफ कहा था कि अगर कोई लड़की लड़के से कहती हैं कि मैं तुम्हारे साथ इंटीमेट होना चाहती हूं तो वो लड़की धंधा करती है। मुकेश अपने इस बयान पर खूब ट्रोल हुए थे। सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने जमकर लताड़ लगाई थी और अब शक्तिमान के एक्टर ललित परिमू (Lalit Parimoo) ने इस बयान पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि मुकेश 50-60 साल पुराने जमाने में जी रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai से Himanshi Parashar का कटा पत्ता? अब ये एक्ट्रेस करेगी Rishita Kothari को रिप्लेस)
lalit parimoo-mukesh khanna (photo credit- instagram)
ललित परिमू ने मुकेश खन्ना के बयान पर दी प्रतिक्रिया
एक्टर ललित परिमू ने सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने मुकेश खन्ना के पुराने बयान पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मुकेश जी को तो नहीं कहूंगा, लेकिन इस मामले में मुकेश जी पिछली पीढ़ी हैं। आज तो 10 लड़कियों में से शायद ऐसा कह सकती हैं। माहौल इतना बदल गया है कि ऐसा कह सकती हैं। महिलाओं के अंदर आज के समय में खासकर पढ़ी-लिखी, पैसा कमाने वाली इंटिमेसी में डिमांड करने वाली लड़कियों की कीमत बढ़ गई है। अब वो मासूम लड़कियां कहां जा रही हैं? अधिक शर्मीली और छुई मुई महिला की छवि अब सामान्य नहीं रही। इसका मतलब यह नहीं है कि वह कुछ गलत कर रही हैं। वह बस एक महिला के रूप में अपने अधिकारों का प्रयोग कर रही हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: सलमान खान के शो में होगी 8 पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री, मेकर्स ने बनाई तगड़ी प्लानिंगBigg Boss 20 Update: सलमान खान के शो में होगी 8 पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री, मेकर्स ने बनाई तगड़ी प्लानिंग)mukesh khanna (photo credit- instagram)
