वैशाली ठक्कर की मौत से टूट गए गौरव वाधवा, बोले- वो हमेशा खुश रहने वाली लड़की थी, यकीन नहीं....

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 09:44 PM IST

Vaishali Takkar Suicide: वैशाली टक्कर की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्ट्रेस ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से सभी दोस्त और परिजन सदमे में हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैशाली टक्कर के निधन से हर कोई सदमे में हैं
  • एक्ट्रेस के को एक्टर गौरव वाधवा ने कहा - मुझे यकीन नहीं हो रहा है
  • वैशाली ने अपने इंदौर वाले घर में आत्महत्या कर ली

Vaishali Takkar : ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर हमारे बीच नहीं रही। उन्होंने अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस आखिरी बार टीवी शो रक्षाबंधन में नजर आई थीं। एक्ट्रेस पिछले एक साल से अपने इंदौर वाले घर में रह रही थीं। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। वैशाली की मौत से परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है।

vaishali takkar (1)

vaishali takkar and gaurav wadhwa (credit: instagram)

किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि वैशाली आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती थी। एक्ट्रेस के साथ सुपर सिस्टर में उनेक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके गौतम वाधव ने कहा कि मुझे तो यकीन नहीं हो रहा है। हम अक्सर फोन पर एक- दूसरे से काम और जिंदगी में क्या चल रहा है इस पर बात करते थे।

End of Feed