Sargun Mehta And Ravi Dubey Entry In Holi Party Denied By Security Guard: टीवी के चर्चित कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) लोगों के पसंदीदा कपल माने जाते हैं। वे इन दिनों बतौर प्रोड्यूसर टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनका शो 'उडारियां' टीवी पर खूब हिट भी चल रहा है। बीते दिन रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता ने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ होली खेली। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें होली पार्टी में एंट्री देने से साफ मना कर दिया।
यह भी पढ़ें: Sonarika Bhadoria ने पति के पैरों में गुलाल लगाकर किया होली का आगाज, रोमांटिक अंदाज में मनाया रंगों का त्योहार
रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) का ये वीडियो टेली मसाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में रवि दुबे और सरगुन मेहता सिर से लेकर पांव तक रंगे नजर आए। उनके साथ-साथ निया शर्मा और शालीन भनोट जैसे सितारे भी मौजूद थे। कैप्शन के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड ने रवि दुबे और सरगुन मेहता को पहचानने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पार्टी में एंट्री भी नहीं दी। वीडियो में रवि दुबे सिक्योरिटी गार्ड पर गुस्सा जाहिर करते दिखाई दिये। अंत में सब वहां से बाहर चले गए।
रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) का वीडियो देख फैंस का भी पारा चढ़ गया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये बहुत ही अपमानजनक बात है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "साफ-साफ पता तो चल रहा है कि कौन हैं ये लोग, फिर एंट्री क्यों नहीं दी।" एक यूजर ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा, "ये तो रियलिटी चेक हो गया। मतलब जमाई होगा घर का, मैं नहीं जानता।" बता दें कि सरगुन मेहता इन दिनों पंजाबी फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं। वहीं रवि दुबे भी वेबसीरीज पर ध्यान दे रहे हैं।
