Sara Khan ने साझा की कृष पाठक संग फेरों की तस्वीरें, दिल की बातें बयां कर बोलीं- मांग का ये सिंदूर...

Sara Khan Shares Photos From Marriage With Krish Pathak: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने बीते 5 दिसंबर को कृष पाठक संग शादी रचाई। एक्ट्रेस ने हाल ही में कृष पाठक संग फेरों की तस्वीरें साझा की हैं और एक रोमांटिक सा कैप्शन भी लिखा है। उनकी पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई।

Sara Khan Shares Photos From Marriage With Krish Pathak: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सारा खान ने बीते 5 दिसंबर को कृष पाठक संग धूमधाम से शादी रचाई। सारा खान और कृष पाठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनपर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक ने हिंदू और मुस्लिम, दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की। वहीं अब सारा खान ने अपने और कृष पाठक के फेरे से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इतना ही नहीं, सारा खान ने फोटोज शेयर करते हुए रोमांटिक सा कैप्शन भी लिखा, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

sara khan krish pathak

फोटो क्रेडिट- सारा खान इंस्टाग्राम

सारा खान (Sara Khan) द्वारा शेयर की गई शादी की तस्वीरों में दोनों की खुशी देखने लायक रही। जहां एक फोटो में कृष पाठक, सारा खान की मांग में सिंदूर भरते नजर आए। वहीं दूसरी फोटो में वे साथ में सेल्फी लेते दिकाई दिये। इन फोटोज को शेयर करते हुए सारा खान ने कैप्शन में लिखा, "मांग का ये सिंदूर है, सिर्फ लाल नहीं मेरा 'हम' का नूर है।" सारा खान और कृष पाठक की इन फोटोज को अभी तक 21 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सुपरहिट जोड़ी, भगवान आप लोगों को आशीर्वाद दे।"

End of Feed