Sapna Choudhary के खिलाफ दर्ज हैं 35 केस, संघर्ष के दिनों में हुई थी बदसलूकी, बोलीं- एक आदमी आया और...

Sapna Choudhary Reveals About Struggling Days, 35 Cases Registered Against Her: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दिनों वह 'द 50' में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उनके खिलाफ करीब 35 केस दर्ज हैं।

Sapna Choudhary Reveals About Struggling Days, 35 Cases Registered Against Her: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने अपने गानों और डांस से लोगों का खूब दिल जीता है। सपना चौधरी इन दिनों 'द 50' में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन हाल ही में सपना चौधरी ने 'द 50' में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ करीब 35 केस दर्ज हैं, साथ ही कई जगह सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की परफॉर्मेंस पर भी बैन लगा दिया गया है। इतना ही नहीं, सपना चौधरी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह एक जगह शो करने गई थीं, जहां उनके साथ बदसलूकी तक हुई।

sapna choudhary (1)

फोटो क्रेडिट- सपना चौधरी इंस्टाग्राम

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने 'द 50' में बताया कि 'बिग बॉस' के बाद उनके करियर में काफी बदलाव हुआ है। डांसिंग क्वीन ने कहा, "बिग बॉस से पहले इवेंट में चीजें अजीब हो जाती थीं। भगदड़ मच जाती थी, कुर्सियां फेंकी जाती थीं, झगड़े होते थे। इसी वजह से मेरे ऊपर 35 केस दर्ज हैं। बागपत, बारोड और मेरठ की साइड मैं बैन हूं, वहां मेरे नाम से शो की इजाजत नहीं मिलती है।" सपना चौधरी ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया, जब उनके घर पर पैसे नहीं थे और वह व उनकी मां प्रार्थना कर रही थीं कि कोई शो मिल जाए।

End of Feed