Harshvardhan Rane को डेट कर रही हैं Sanjeeda Shaikh? रिजॉर्ट में बिताए प्राइवेट मोमेंट की फोटोज देख फैंस हैरान

Sanjeeda Sheikh Harshvardhan Rane Photos: संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे की डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है। दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

aSanjeeda Shaikh Harshvardhan Rane Photos: टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) की प्राइवटे लाइफ अचानक ही चर्चाओं में आ गई हैं। संजीदा शेख ने साल 2021 में आमिर अली से तलाक लिया था, लेकिन अब संजिदा की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई हैं। दावा है कि संजिदा शेख बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) को डेट कर रही हैं। दोनों के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। कुछ समय पहले ही हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसे देख ही फैंस को हिंट मिला है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: हॉरर फिल्मों की दुनिया में YRF की एंट्री, पहली मूवी में Varun Dhawan दिखाएंगे कमाल; कौन है निर्देशक?

sanjeeda sheikh harshvardhan rane

sanjeeda sheikh harshvardhan rane (photo credit- instagram)

    संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे के डेटिंग की अफवाह

    संजीदा शेख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो पुणे के एक रिजॉर्ट की है। इन तस्वीरों में संजीदा हर्षवर्धन के साथ तो नजर नहीं आ रहीं। वह अकेले ही चाय का आनंद ले रही हैं, लेकिन ठीक इसी समय हर्षवर्धन राणे ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जो इसी रिजॉर्ट की है। संजीदा और हर्षवर्धन राणे की तस्वीरों का बैकग्राउंड एक जैसा है और दोनों की तस्वीरों में वो चूल्हा भी दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में चाय के दो कप भी नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि संजीदा और हर्षवर्धन रिजॉर्ट में अकेले तो नहीं गए थे। दोनों के साथ कोई जरूर था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Traitors 2: 'दोनों पतियों को धोखा देते हुए पकड़ा', शो में Shweta Tiwari ने मैरिड लाइफ पर किया बड़ा खुलासा

      संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे का पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

      संजीदा की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस इस पल को एन्जॉय कर रही हैं। चाय का आनंद ले रही हैं और बालकनी में मौसम के मजे भी ले रही हैं। दूसरी तरफ हर्षवर्धन के पोस्ट में देखा जा सकता है कि वह कुकिंग में बिजी हैं। दोनों की तस्वीरों पर फैंस ने भर-भरकर कमेंट किए हैं और हर कोई दोनों से सवाल कर रहा है कि क्या वह दोनों एक साथ है। संजीदा की तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा, 'आप और हर्षवर्धन एक साथ।' दूसरे फैन ने लिखा, 'हर्षवर्धन सर का भी सही है।' इस पोस्ट पर एक और फैन ने लिखा, 'सनम तेरी कमस 2... हर्षवर्धन भी वहीं है।' एक फैन ने तो सीधा पूछ लिया, 'हर्षवर्धन राणे कहां हैं?'

      साल 2020 में डेट कर रहे हैं दोनो?

      बता दें कि संजीदा शेख ने आमिर अली से साल 2012 में शादी की थी और दोनों साल 2020 में अलग हो गए थे। संजीदा और आमिर की एक बेटी है, जो कपल ने सेरोगेसी के जरिए की। संजीदा शेख ने साल 2020 की फिल्म तैश में हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रही हैं।

      End of Feed