'परेशान तो नहीं लगती थी'- Sanchita Ugale के सुसाइड पर एक्ट्रेस के अंकल ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 17, 2026, 01:45 PM IST

Sanchita Ugale Death: एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) के निधन के बाद अब उनके अंकल का बयान सामने आया है। संचिता उगले के अंकल ने इस दौरान ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया।

Sanchita Ugale Death: टीवी शो कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) फेम एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। संचिता उगले 22 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। एक्ट्रेस फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। संचिता उगले के फैंस और परिवारल के अब भी इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। संचिता उगले के निधन के बाद अब एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब इन सब के बीच संचिता उगले के अंकल का बयान सामने आया है। उन्होंने कुछ ऐसा बताया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Sanchita Ugale Death

संचिता उगले के निधन पर अंकल ने तोड़ी चुप्पी (Image Source: Sanchita Ugale Instagram)

संचिता उगले के अंकल ने किया खुलासा

एक्ट्रेस संचिता उगले महज 22 साल की उम्र में ये दुनिया छोड़कर चली गईं। संचिता उगले से जुड़ी इस खबर ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। इसी बीच अब संचिता उगले के अंकल का एक बयान सामने आया है। संचिता उगले के अंकल TellyMasala से बात करते हुए कहा कि 'उसको देख नहीं लगता था कि वो परेशान है। ना ही कभी बताया कि वो परेशान है। पूछा भी नहीं उनसे। परेशान तो लगती ही नहीं थी। काम से आती थी तो लगता था काम के बाद वो थकन थोड़ी सी होगी उनको। लेकिन ऐसी समस्या नहीं होगी उसको।' संचिता उगले के अंकल का इस बयान ने लोगों को और हैरान कर दिया है।

End of Feed