'वो डिप्रेशन में चली जाती थी', Sanchita Ugale की मौत से टूट गए पिता, बोले- 'हमारी गलती समझो'

Sanchita Ugale Father Statement: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के पिता मच्छिन्द्र उगले का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि संचिता डिप्रेशन में थीं और वह उसे अकेला नहीं छोड़ते थे।

Sanchita Ugale Father Statement: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता ने आत्महत्या की, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस के परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक्ट्रेस ने इस तरह अपनी जिंदगी को क्यों खत्म किया? ये सवाल अब लोगों के मन में बना हुआ है। पुलिस संचिता की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है, लेकिन इसी बीच दिवंगत एक्ट्रेस के पिता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अपनी बेटी को बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ते थे और उन लोगों को भनक थी कि वह डिप्रेशन में हैं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Sanchita Ugale Death: एक्ट्रेस का शव देख फूट-फूटकर रो पड़ीं मां, रुला देगा दर्दभरा Video)

sanchita ugale

sanchita ugale(photo credit- instagram)

    संचिता उगले के पिता ने किया बड़ा खुलासा

    संचिता उगले के पिता मच्छिन्द्र उगले ने एनडीटीवी से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए कहा, 'वह परेशान रहती थी और उसका कारण उसने हमें कभी नहीं बताया। बस वह परेशान सी रहती थी। यहां तक कि जब वह अच्छे मूड में होती थी, तब भी वह अचानक डिप्रेशन में आ जाती थी।' एक्ट्रेस के पिता ने बताया कि वह और उनकी फैमिली संचिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती थीं। वे लोग हमेशा संचिता के साथ आना-जाना करते थे। उसे अकेला नहीं छोड़ते थे और जैसे ही एक्ट्रेस ने रविवार को घर में खुद को अकेला पाया तो एक्ट्रेस ने ये कदम उठा लिया। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Shoaib Ibrahim की मां का पति के बिना दिखा बुरा हाल, फूट-फूटकर रोईं, 24 दिन से अस्पताल में हैं एक्टर के पिता)

    sanchita ugale (photo credit- instagram)

    sanchita

      संचिता के पिता की सरकार से मांग

      मच्छिन्द्र उगाले ने आगे कहा कि हम उसके आसपास ही रहते थे, लेकिन रविवार को बस उतने ही वक्त के लिए.. समझो आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे और वो हमारी सबसे बड़ी गलती समझो। हमें ये नहीं पता था कि वह इतने ज्यादा डिप्रेशन में चली गई है और ऐसा कदम उठा लेगी।' संचिता के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। उनकी बेटी को पैसों को लेकर या फिर किसी न किसी मांग को लेकर टॉर्चर और हैमरिंग किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए।' संचिता उगले की मां का भी एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक मां का दर्द और बेबसी साफ दिखी, जिसकी आंखों के सामने बेटी का शव पड़ा था। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

      End of Feed