Sanchita Ugale Death: एक्ट्रेस का शव देख फूट-फूटकर रो पड़ीं मां, रुला देगा दर्दभरा Video

Sanchita Ugale Mother Video: संचिता उगले की सुसाइड ने परिवार को हिलाकर रख दिया। संचिता की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां अपनी बेटी को खोकर बेसुध हालद में दिख रही हैं।

Sanchita Ugale Mother Video: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने मौत को लगे लगाया है। 14 जून को संचिता ने अपने ही घर में साड़ी से फंदा बनाकर फंखे से लटकर जान दे दी। एक्ट्रेस के सुसाइड केस में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ टीवी इंडस्ट्री पर आरोप लग रहे हैं, तो दूसरी तरफ संचिता के को-स्टार उज्जवल शर्मा पर एक्ट्रेस को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। इन सबके बीच, संचिता उगले की मां (Sanchita Ugale Mother) का एक वीडियो सामने आया है, जो अपनी बच्ची को खोकर बेसुध हो गई हैं। संचिता की मां अपनी बेटी का शव देखकर फूट-फूटकर रो रही हैं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की तरह इंडस्ट्री की भेंट चढ़ीं Sanchita Ugale? चचेरे भाई ने सामने आकर किए शॉकिंग खुलासे)

sanchita ugale mother video

sanchita ugale mother video (instagram)

    संचिता उगले की मां का वीडियो आया सामने

    संचिता उगले के निधन से बाद से ही उनके घर पर मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन संचिता की मां सिर्फ अपनी बेटी को वापस पाना चाहती हैं। एक्ट्रेस की मां का एक वीडियो सामने आया है, जो हर किसी को रोने पर मजबूर कर देगा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संचिता की मां अपनी बेटी को मृत पाकर खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। वह बार बार बस अपनी बेटी को जगाने की कोशिश कर रही हैं, जैसे मानों संचिता अपनी मां की आवाज सुनकर उठ जाएंगी। इस मौके पर संचिता की मां की हालत भी ठीक नहीं हैं। उन्हें भी करीबी लोगों ने संभाल रखा है। वह अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं हो पा रही हैं, जिससे साफ है कि एक मां अपनी बेटी को खोकर खुद को संभाल नहीं पा रहीं। संचिता के पूरे परिवार के लिए ये पल काफी मुश्किल हैं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Shoaib Ibrahim की मां का पति के बिना दिखा बुरा हाल, फूट-फूटकर रोईं, 24 दिन से अस्पताल में हैं एक्टर के पिता)

      संचिता के भाई का आरोप

      बता दें कि संचिता उगले के भाई ने अपनी बहन की मौत का इल्जाम टीवी इंडस्ट्री पर लगाया है। दावा किया गया है कि संचिता को इंडस्ट्री में दबाने की कोशिश की जा रही थी। संचिता ने भाई ने दावा किया कि इंडस्ट्री ने उसकी बहन को अंदर से खोखला कर दिया था। जिस तरह सुशांत सिंह राजपूत को इंडस्ट्री में दबाया गया, उसी तरह उनकी बहन भी निशाने पर रही। संचिता और सुशांत का कनेक्शन भी सामने आया। एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत को फॉलो करती थीं। संचिता ने 14 जून को आत्महत्या की। इसी तारीख पर साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने मौत को गले लगाया था हालांकि, अब तक संचिता की मौत की असली वजह सामने नहीं आई है।

      End of Feed