Exclusive: हुनर हाली के तलाक का मुकदमा लड़ेंगी सना रईस खान, शादी के 9 साल बाद पति से अलग हो रही हैं एक्ट्रेस

Sana Raees Khan To Represent Hunar Hali: टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली और पति मयंक गांधी तलाक लेने जा रहे हैं। हुनर की तरफ से ये केस कोर्ट में सना रईस खान लड़ रही है जो एक फेमस सेलिब्रिटी वकील हैं। ये एक्सक्लूसिव खबर खुद सना ने टेली टॉक को बताई।

Sana Raees Khan To Represent Hunar Hali: हुनर हली (Hunar Hali) को कौन नहीं जानता अपनी लाजवाब एक्टिंग से एक्ट्रेस ने लाखों करोड़ों लोगों के बीच अपनी पहचान मनाई। इन दिनों हुनर का नाम 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आ रहा है कि इस सीजन वो शो का हिस्सा बनेंगी। सिर्फ यही नहीं हुनर हली की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। शादी के 9 साल बाद हुनर और पति मयंक गांधी ने एक दूजे से अलग होने का फैसला ले लिया है। इस केस को कोई नहीं बल्कि वकील सना रईस खान जो कोर्ट में एक्ट्रेस हुनर के लिए मुकदमा लड़ेंगी। यहाँ पढिए आखिर टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान सना रईस ने क्या बोला।

Sana Raees Khan To Represent Hunar Hali

Image Source: Instagram

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए सना रईस खान (Sana Raees Khan) कहती हैं "मैं हर मामले को समान तीव्रता और सावधानी से देखती हूं, चाहे वह कॉम्पलेकस आपराधिक मुकदमा हो या पब्लिकली ध्यान खींचने करने वाला कोई व्यक्तिगत मामला हो।” सना रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का हिस्सा रह चुकी हैं। वकील के तौर सना ने आर्यन खान क्रूज केस, रूपाली गांगुली द्वारा सौतेली बेटी ईशा पर मानहानि का केस जैसे कई हाई प्रोफाइल केस लड़ी हैं। अब हुनर हली और मयंक का तलाक कब पूरा होगा ये आने वाले समय पर पता चल जाएगा।

End of Feed