Sana Khan Getting Trolled: शोबिज की दुनिया को छोड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट सना खान (Sana Khan) बेशक फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सना अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को धर्म का ज्ञान देती हैं और लोगों को नमाज पढ़ने की सलाह देती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है, जो सना खान को भारी पड़ गया। अपने लेटेस्ट वीडियो में सना खान ने फैंस को नमाज पढ़ने की सलाह दी है और अपने बच्चों को इसका महत्व बताने की सलाह दी है, लेकिन सना खान अपने इस वीडियो की वजह से ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो में सना का लुक देख लोग भड़क गए हैं और उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Radhika Apte ने खोली साउथ इंडस्ट्री की सारी पोल पट्टी, कास्टिंग पर बोलीं- 'गोरी नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेस चाहिए'
sana khan (photo credit- instagram)
