Samay Ranveer Controversy: मुनव्वर फारूकी ने किया समय रैना का सपोर्ट, कहा- "जितना दबाओगे उतना ऊपर उठेगा..."

Samay Ranveer Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना एडल्ड जोक के कारण मुश्किलों में फंसते ही जा रहे हैं। ये विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मुनव्वर फारूकी ने समय रैना का सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं कि मुनव्वर फारूकी ने क्या कहा है।

Samay Ranveer Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना एडल्ड जोक के कारण मुश्किलों में फंसते ही जा रहे हैं। ये विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार लोग समय रैना के शो की आलोचना कर रहे हैं और रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी ने समय रैना का साथ दिया है। आइए जानते हैं कि मुनव्वर फारूकी ने क्या कहा है।

Samay Ranveer Controversy

Samay Ranveer Controversy

कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने हिट शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के कारण विवाद में फंस गए हैं। हाल ही के एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया शो में शामिल हुए थे। इस दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर गंदा सवाल पूछा लिया था, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया। अब सभी रणवीर अल्लाहबादिया को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसी बीच मुनव्वर फारूकी ने समय रैना का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुनव्वर फारूकी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-"आर्ट जो है वो स्प्रिंग की तरह है। जितना दबाओगे उतना ऊपर उठेगा।" उन्होंने कहा, "मेरा जी इतना मजबूत होकर बाहर आने वाला है कि आप देखेंगे।"

End of Feed