टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: अरमान और अभिरा के रोमांस पर पानी फेरेगा आरके, दादीसा से सच उगलवाएगी बड़ी बहूरानी!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 February, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा दादीसा से शिवानी के बारे में पूछने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर आरके अभिरा के साथ डांस करेगा।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 February, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में इन दिनों चारू और अभीर की शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इन सबके बीच भी शो में ट्विस्ट और टर्न्स की होड़ लगी हुई है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभिरा और आरके मिलकर दादीसा के फोन से उस शख्स का नंबर निकालने की कोशिश करते हैं, जिसे दादीसा ने पैसे दिये थे। वहीं दूसरी ओर अरमान अपनी मां शिवानी का हाथ थामकर उन्हें घर तक छोड़ने जाता है। लेकिन समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभिरा के सिर पर चोट देख परेशान होगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा के सिर पर चोट देख चारू और काजल उसे घर में ले आएंगे। वहीं घर के बच्चे अभिरा से चिट उठाने के लिए कहेंगे, जिससे वो अपना डांस पार्टनर चुन सके। अभिरा जैसे ही चिट खोलेगी, उसमें अरमान का नाम निकलेगा। दूसरी ओर अरमान जैसे ही घर में आएगा, उसे अभिरा के सिर पर चोट दिखेगी, जिसे देख वो परेशान हो जाएगा।

दादीसा से सच पूछने की कोशिश करेगी अभिरा

दादीसा पूरे फंक्शन में फोन पर लगी होंगी, जिसे लेकर अभिरा का शक और बढ़ जाएगा। वो फैसला करेगी कि वो खुद ही दादीसा से सीधे अरमान की मां शिवानी के बारे में पूछ ले। लेकिन वो जैसे ही पूछने की कोशिश करेगी, रूप बीच में आ जाएगा।

अभिरा और अरमान के बीच आएगा आरके

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान की बाजू में कुछ उलझ जाएगा, जिसे अभिरा निकालने की कोशिश करेगी। दोनों साथ में पल बिता ही रहे होंगे कि तभी वहां पर आरके आ जाएगा, जो अरमान की शेरवानी जानबूझकर खराब कर देगा। वहीं डांस फ्लोर पर अरमान अभिरा के साथ थिरकेगा, जिसे देख आरके का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। ऐसे में आरके बीच में आ जाएगा और अभिरा के साथ डांस करेगा, जिसे देख विद्या चिढ़ जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article