Bigg Boss 17: ईशा मालवीय संग इंटीमेट होने पर समर्थ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- Kiss करने में कुछ गलत नहीं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 25, 2024, 10:48 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 से निकलने के बाद समर्थ जुरेल ने ईशा मालवीय संग इंटीमेट वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। समर्थ ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो ईशा से प्यार करते हैं और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। ये उनका तरीका है। अगर कुछ गलत होता को मेकर्स क्लिप शेयर ही नहीं करते।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को है। फैंस विनर के नाम की चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में शो से समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) बाहर हो गए है। शो में समर्थ अपनी लव लाइफ ईशा मालवीय (Isha Malviya) को लेकर चर्चा में थे। घर में दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते थे। कपल का इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद ईशा और समर्थ को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। समर्थ ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शो में इंटीमेट होने पर चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed