Salman Khan Quits Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स हर दिन अपना रंग बदलते हैं। मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। शो के एक्सटेंशन मिलते ही घर में एल्विश यादव और आशिका भाटिया की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। एल्विश सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार सलमान खान की जगह कृष्णा अभिषेक ने होस्ट किया था। कृष्णा के होस्ट करने की वजह सलमान के वर्क कमिटमेंट को बताया गया था।
Salman Khan (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: रोहित के शो से इस हसीना का कटा पत्ता, पहले ही हफ्ते में हुई एलिमिनेट
क्या सलमान ने छोड़ दिया बिग बॉस ओटीटी 2
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने बिग बॉस ओटीटी 2 छोड़ दिया है। इतना ही नहीं वो बिग बॉस के अपकमिंग सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। राजमा चावल नाम के ट्विटर हैंडल का कहना है कि सलमान ने बिग बॉस ओटीटी छोड़ दिया है और वो टीवी वर्जन पर भी नजर नहीं आएंगे। इसका कारण क्रिएटिव की ओर से कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन है। इससे निर्माताओं की परेशानी बढ़ सकती है जिन्होंने जानबूझकर सलमान को सिगरेट पकड़े हुए वीकेंड का वार टेलिकास्ट किया था। सोशल मीडिया पर ये ट्वीट छाया हुआ है। फैंस इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
वीकेंड का वार पर कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने एंटरटेनमेंट का तड़का लगया था। इस हफ्ते भी घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ है। वीकेंड पर मनीषा रानी और अविनाश सचदेव को कृष्णा अभिषेक ने बताया कि वो घर में कहां गलत दिखे। वीकेंड पर घरवालों ने एक- दूसरे पर टास्क के जरिए भड़ास निकाली।
