Bigg Boss 16: सलमान के शो में आएगी टीवी की पॉपुलर जोड़ी फतेह- तेजो, प्रोमो में दिखी दोनों की पहली झलक!

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 11:13 PM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार शो में कौन से कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के मेहमान बनकर आने वाले हैं। कलर्स टीवी ने हाल ही में शेयर किया प्रोमो।

Bigg Boss 16 : सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। हर कोई शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। इस बार के बिग बॉस को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। कल यानी 1 अक्टूबर को शो ऑनएयर होने वाला है। बिग बॉस के बज को बनाए रखने के लिए मेकर्स लगातार शो से जुड़े प्रोमो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कलर्स टीवी ने शो से जुड़ा नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) एक जोड़ी की केमिस्ट्री के बारे में बात कर रहे हैं। शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

fateh  and tejo

ankit gupta and priyanka char choudhary in bigg boss (image: Instagram)

प्रोमो में सलमान इस जोड़ी से पूछते हैं कि आपका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है। इसके जवाब में लड़की कहती हैं कि Best Buddies। वो आगे कहती हैं सर हम दोनों का बहुत अलग रिश्ता है। हम दोनों बात भी नहीं करते हैं तो भी एक- दूसरे की बातों को समझ जाते हैं। इन दिनों की केमिस्ट्री का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये जोड़ी कोई और नहीं टीवी के पॉपुलर स्टार फतेह और तेजो है। दोनों को फैंस साथ में देखना फैंस के लिए काफी मजेदार होगा। मेकर्स ने दोनों की बस एक झलक दिखाई है।

End of Feed