साजिद खान ने दीं मां-बहन की गालियां, अब बिग बॉस के फैन्स ने बेनकाब किया उनका असली चेहरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 08:15 AM IST

Bigg Boss 16 fans targeted Sajid Khan: बिग बॉस -16 में साजिद खान ने भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जब तक गौतम की कैप्टनसी नहीं जाएगी वो खाना नहीं खाएंगे। अब बिग बॉस के फैन्स ने साजिद खान को निशाने पर ले लिया है।

Bigg Boss 16: साजिद खान ने जब से बिग बॉस-16 में एंट्री ली है वो सुर्खियों में हैं। कई सेलेब्स का कहना है कि उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। अब सोशल मीडिया यूजर्स भी बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड के दौरान साजिद खान द्वारा कही गई हर बात को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं है। क्योंकि जब कैप्टन गौतम विग को घर में एक वीक का राशन छोड़ने के बदले में बिग बॉस के घर की कैप्टनसी का ऑफर मिला तो हंगामा मच गया। बिग बॉस में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स ने काफी हंगामा किया और सभी गौतम विग को बुरा भला कहते दिखे। सबको डर था कि वो बिना भोजन के घर के अंदर कैसे रहेंगे, जबकि कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी को भी बिग बॉस के घर के अंदर खाली पेट सोना पड़े।

Sajid khan and Gautam vig

Sajid khan and Gautam vig

गौतम विग को घरवालों के इस रिएक्शन के बाद अपने ही डिसीजन पर बहुत पछतावा होने लगा। उन्होंने इसके लिए कई बहाने दिए, कुछ मूर्खतापूर्ण भी जैसे- 'कोविड के दौरान भी लोग भूख से नहीं मरे'। लेकिन कुछ घरवाले काफी मतलबी थे, खासकर साजिद खान। साजिद ने गौतम को गालियां दीं और गालियों पर प्रतिक्रिया न देने पर कायर बताया। अब साजिद खान ने भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जब तक गौतम की कैप्टनसी नहीं जाएगी वो खाना नहीं खाएंगे। साथ ही जब वो इस वीक नॉमिनेट होंगे तभी वो सही से खाना, खाएंगे। अब बिग बॉस के फैन्स ने साजिद खान को निशाने पर ले लिया है।

End of Feed