विवादों से घिरी है Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट Sajid Khan की लाइफ, मुश्किल में बीता बचपन,‌ 14 की उम्र में गए थे जेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 02:26 PM IST

Sajid Khan Bio, Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan Films: सलमान खान के शो बिग बॉस के नए सीजन का आगाज हो गया है। इस टीवी शो में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर साजिद खान ने भी हिस्सा लिया है। यहां देखें साजिद खान की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • गरीबी में गुजरा है साजिद खान का बचपन।
  • चोरी की वजह से जेल जा चुके हैं फिल्म मेकर।
  • जैकलीन फर्नांडिस के साथ था साजिद का रिश्ता।

Sajid Khan Biography, Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan, Sajid Khan Movies: सलमान खान (Salman Khan) का बहुचर्चित टेलीविजन शो बिग बॉस (Bigg Boss) अपने नए सीजन के साथ टीवी पर आ गया है। बिग बॉस 16 के हर एक कंटेस्टेंट (Bigg Boss 16 Contestants) का बहुत इंटरेस्टिंग बैकग्राउंड है। लेकिन आज हम जिनकी बात करने वाले हैं उनका जीवन कई उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। होस्टिंग से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने वाले साजिद खान (Sajid Khan) ने डरना जरूरी है, हे बेबी और हाउसफुल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। लेकिन जब से उनके ऊपर सेक्शुअल हरासमेंट का इल्जाम लगा था तब से वह लाइमलाइट से दूर हो गए। लेकिन सलमान खान के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss) से एक बार फिर साजिद कैमरा फेस कर रहे हैं। चलिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार बातें जानते हैं।‌

End of Feed