सैयारा में अनीत पड्डा को रिप्लेस करने वाली थी टीवी की ये पॉपुलर हसीना !! छप्परफाड़ कमाई होने के बाद आया एक्ट्रेस का जवाब

Isha Malviya Rejected Saiyaara : अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा धूम मचा रही है। फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है। हाल-फिलहाल में खबर सामने आ रही है कि ये फिल्म अनीत पड्डा से पहले टीवी की इस हसीना को ऑफर हुई थी। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला

Isha Malviya Rejected Saiyaara : टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय( Isha Malviya) इन दिनों छाई हुई है। उनके गाने बैक टू बैक हिट हो रहे हैं और वह जवां दिलों की धड़कन बनती जा रही है। ईशा मालवीय बिग बॉस 17 में नजर आई थी और उसके बाद वह हर जगह छा गई। खैर अब खबर सामने आ रही है कि सैयारा के लिए ईशा मालवीय को कास्ट किया गया था। बतौर लीड रोल ये मूवी अनीत पड्डा की जगह ईशा को ऑफर हुई थी। पिछले दो दिनों से ये खबर आग की तरह फैल रही है। हालांकि इसमें कितना सच है और कितना झूठ ये तो ईशा ने खुद बता दिया है। आइए आपको भी बताते हैं क्या है सच्चाई

Isha Malviya Rejected Saiyaara

Image Source: Saiyaara Movie/ Instagram

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हुई कि अनीत पड्डा ( Aneet Padda) ने ईशा मालवीय( Isha Malviya) को रिप्लेस कर दिया है वैसे ही ईशा ने इसपर रिएक्ट किया। ईशा ने कहा कि -" उन्होंने लिखा कि उन्हें हैरानी है कि उनकी जानकारी के बिना ऐसी खबरें फैल गईं और उन्होंने सभी से बकवास और झूठी कहानियों से बचने को कहा। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर ईशा ने मीडिया संस्थानों और फैंस से "फर्जी खबरें" न फैलाने का आग्रह करते हुए लिखा, "मीडिया पेजों को क्या हो गया है? कृपया फर्जी खबरें फैलाना बंद करें दोस्तों, फिल्म तक बात पहुँच गई और मुझे ही नहीं पता।" इसके बाद साफ हो गया है कि ईशा को ये फिल्म ऑफर नहीं हुई थी।

End of Feed