अनुपमा ने छोटी बहू और जेठानी संग लगाए ठुमके, फैंस ने कहा शुक्र है रोना धोना बंद हुआ

Rupali Ganguly Dance with Nishi Saxenaa: अनुपमा के सेट से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) , गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) समेत सारा परिवार दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहा है। वहीं अब रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। इस डांस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी ऑनस्क्रीन छोटी बहू और जेठानी के साथ गरबा कर रही है।

Rupali Ganguly Dance with Nishi Saxenaa: टीवी का फेवरेट शो अनुपमा इन दिनों फैंस के दिल पर राज कर रहा है। पिछले 3 साल से यह शो फैंस की फेवरेट लिस्ट में बना हुआ है। शो में इन दिनों नवरात्रि की तैयारी चल रही है। कल रात अनुपमा के सेट से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) , गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) समेत सारा परिवार दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहा है। वहीं अब रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। इस डांस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी ऑनस्क्रीन छोटी बहू और जेठानी के साथ गरबा कर रही है।

Rupali Ganguly Dance

रूपाली गांगुली ने अपने फैंस के लिए एक बहुत प्यार रील शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी ऑन स्क्रीन छोटी बहू डिंपल उर्फ निशी सक्सेना( Nishi Saxenaa) और जेठानी बरखा के साथ गरबा कर रही है। तीनो एक्ट्रेस मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं और रात बाकी गान पर तीनों हसीनाएं खूब थिरक रही है। इस डांस वीडियो में रूपाली ने सफेद घाघरा और हरी चुन्नी पहनी है जो उनपर खूब जच रही है। दूसरी और निशी ने गुलाबी चुन्नी के साथ सफेद घाघरा पहना है। वहीं अश्लेषा सावंत ने कलरफुल लहंगा पहना हुआ है। तीनों बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। एक्ट्रेस की इस लिस्ट पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं लोग अब अनुपमा और डिंपी को खुश देखकर कह रहे हैं कि फाइनली शो में रोना धोना खत्म हुआ। आप भी नजर डालिए हसीनाओं की इस रील पर।

End of Feed