Anupamaa: जब रुपाली गांगुली संग मन-मुटाव भुलाकर सेट पर पहुंची थी सौतेली बेटी, विवादों के बीच वायरल हुई फोटो

Rupali Ganguly Step Daughter On Anupamaa Set: रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में वह अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने उनपर कई संगीन आरोप लगाए। वहीं अब रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी के साथ पुरानी फोटो भी वायरल हो रही है।

Rupali Ganguly Step Daughter On Anupamaa Set: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। उन्होंने राजन शाही की 'अनुपमा' बनकर टीवी इंडस्ट्री पर इतिहास रच दिया। उनका शो 'अनुपमा' बीते कई सालों से चर्चा में बना हुआ है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी नंबर 1 पर है। लेकिन हाल ही में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी की चार साल पुरानी पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप लगाए थे। वहीं अब रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने फिर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस कहानी का डार्क पहलू है। ईशा वर्मा (Isha Verma) ने अपनी लंबी-चौड़ी पोस्ट में लिखा कि रुपाली गांगुली अपने 'अनुपमा' के किरदार से बिल्कुल अलग हैं।

जब अनुपमा के सेट पर आई थी रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी

End of Feed