तृणमूल कांग्रेस के नेता पर फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, फ्लॉप एक्ट्रेस कहने पर दिया करारा जवाब

Rupali Ganguly vs TMC Leader Nilanjan Das: हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के नेता को टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के गुस्से का शिकार होना पड़ा। निलंजन दास ने रूपाली के लिए कुछ ऐसा कहा जिसे सुन एक्ट्रेस तिलमिला गईं और सोशल मीडिया पर जमाने के आगे उनको फटकार लगाई। क्या है पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Rupali Ganguly vs TMC Leader Nilanjan Das: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस दुनिया में हुई कोई घटना पर अपनी टिप्पणी देने से पीछे नहीं हटतीं। हमेशा ही रूपाली ने सच का साथ देते हुए गलत के खिलाफ आवाज जरूर उठाई है। सीरियल 'अनुपमा' से घर घर पहचान बना चुकीं रूपाली गांगुली फिर एक बार गुस्से में चूर दिखाई दी। इस बार रूपाली के गुस्से का शिकार और कोई नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस के नेता निलंजन दास बने। लेकिन ऐसा क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Rupali Ganguly vs TMC Leader Nilanjan Das

Image Source: X (Twitter)

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता निलंजन दास (Nilanjan Das) ने X पर लिखा 'भारत की सबसे वरिष्ठ राजनेता को किसी फ्लॉप सीरियल की एक्ट्रेस से लेसन लेने की आवश्यकता नहीं है।' बस फिर यह पढ़ रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। अनुपमा (Anupamaa) फेम एक्ट्रेस मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहती हैं 'क्या आपकी सो कॉल्ड 'वरिष्ठ राजनेता' जनसेवक नहीं या फिर वो एक तानाशाह हैं, जिनसे सवाल नहीं किया जा सकता? लेकिन अगर आपने जनता के प्रति उनके कर्तव्य की बजाय उनकी तानाशाही को स्वीकार कर लिया है, तो तानाशाही अपनाने के लिए बधाई। टीएमसी का आदर्श व्यवहार!'

End of Feed