Rupali Ganguly Approaches Bombay High Court: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। रुपाली गांगुली ने अपने टीवी शो 'अनुपमा' के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है। 'अनुपमा' से रुपाली गांगुली घर-घर में छा गई हैं। एक्ट्रेस को टीवी की टीआरपी क्वीन भी माना जाता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ड का दरवाजा खटखटाया है। रुपाली गांगुली ने पर्सनालिटी राइट्स को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी तस्वीरों, वीडियो और पहचान के गलत इस्तेमाल पर बॉम्बे हाईकोर्ड से सुरक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस मामले के सिलसिले में रुपाली गांगुली ने अपनी वकील सना खान के सहारे बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज पर फूटा Love Gill की मां का गुस्सा, लगाई लताड़; जानें वजह
याचिका में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की इजाजत के बगैर उनकी पहचान को वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कमर्शियल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल करने से रोकने की मांग की गई है। वहीं इस कमर्शियल सूट को रुपाली गांगुली के नाम, आवाज, छवि, सिग्नेचर और पर्सनालिटी को बचाने के लिए दाखिल किया गया है। इतना ही नहीं. याचिका में एक्ट्रेस की एआई से बनाई गई तस्वीरें बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने पर भी चिंता जाहिर की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से निकलते ही आसिफ खान ने बताया Scout-Love की बॉन्डिंग का सच, बोले- जो हमने घर में देखा...(Exc)
रुपाली गांगुली की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि कुछ वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई से बने कंटेंट और GIF में उनकी छवि का गलत इस्तेमाल हो रहा है। ये उनके निजता के अधिकार का भी उल्लंघन कर रहा है।
बता दें कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से पहले भी कई सितारों ने अपनी पर्सनालिटी राइट्स के संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। इस लिस्ट में कृति सेनन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, मनोज बाजपेई और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे शामिल हैं।
