Vaibhavi Upadhyay की मौत पर रुपाली गांगुली ने जताया शोक, सदमे में पूरी टीवी इंडस्ट्री

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 24, 2023, 09:09 AM IST

Sarabhai vs Sarabhai actress Vaibhavi Upadhyay passes away: टीवी के मशहूर शो साराभाई वर्सेज साराभाई में जैस्मीना का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिसपर अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली से लेकर टीवी के बाकी सितारों ने भी शोक जताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैभवी उपाध्याय का कार एक्सीडेंट से निधन हो गया है।
  • रुपाली गांगुली ने एक्ट्रेस की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
  • साराभाई वर्सेज साराभाई में वैभवी अहम भुमिका निभा चुकी हैं।

Sarabhai vs Sarabhai actress Vaibhavi Upadhyay passes away: टीवी के मशहूर शो साराभाई वर्सेज (Sarabhai vs Sarabhai) साराभाई में 'जैस्मीना' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyay) का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। वैभवी के मौत की खबर सामने आते ही, पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। अब अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी वैभवी के निधन की खबर पर शोक व्यक्त किया है, और एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। रुपाली गांगुली ही नहीं बल्कि वैभवी के लाखों चाहनेवाले भी एक्ट्रेस के निधन की खबर से सदमे में हैं। बीते दिन हिमाचल प्रदेश में एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट हो गया, जिस वजह से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के एक करीबी दोस्त ने जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में ही किया जाएगा।

End of Feed