TV को नीचा दिखाने वाली Farrhana Bhatt को Rubina Dilaik का करारा जवाब, बोलीं- मैं लड़ जाऊंगी अगर... - Exclusive

Rubina Dilaik vs Farrhana Bhatt: टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी। टेली टॉक इंडिया संग एक्सक्लूसिव बातचीत में रुबिना ने टीवी को नीचा दिखा चुकीं फरहाना भट्ट को करारा जवाब दिया है।

Rubina Dilaik vs Farrhana Bhatt: टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक एक बार फिर छोटे परदे पर वापसी कर रही हैं। रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही टेलिकास्ट होने वाला है, जिसमें रुबिना ने दोबारा हिस्सा लिया। बीते हफ्ते मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सीजन में नजर आने वाले खिलाड़ियों से पर्दा उठाया। इस सीजन नए के साथ पुराने स्टार्स भी हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में रुबिना ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। उस दौरान एक्ट्रेस से फरहाना भट्ट के 'बिग बॉस 19' में दिए बयान को लेकर सवाल किए। (ये भी पढिए: KKK 15: खतरनाक स्टंट नहीं... Rubina Dilaik को है बेटियों की टेंशन? 'वर्किंग मां' होने पर बोलीं एक्ट्रेस (EXCLUSIVE)

Rubina Dilaik vs Farrhana Bhatt

रुबिना दिलालैक का फरहाना भट्ट को करारा जवाब/ फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

रुबिना दिलैक ने फरहाना भट्ट पर कसा तंज

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के दौरान फरहाना भट्ट ने बयान दिया था कि वे टीवी नहीं करना चाहती। सिर्फ यही नहीं फरहाना ने टीवी एक्टर गौरव खन्ना का मजाक भी खूब उड़ाया था। ऐसे में बिना दिलैक से पूछा गया कि क्या वो फरहाना भट्ट से इस बयान को लेकर उनका झगड़ा होगा और अगर हां तो क्या जवाब होगा? रुबिना जवाब देते हुए कहती हैं कि मैं नहीं जानती कि वो ऐसा क्यों कह रही हैं क्योंकि 'खतरों के खिलाड़ी 15' टीवी पर ही आता है। लेकिन इसके पीछे भी कोई वजह होगी जो उनके लिए जायज है। टेलीविजन मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं इस इंडस्ट्री को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हूं। अगर मुझे कहीं से सुनने को मिला कि वो टीवी दुनिया को नीची मानता है तो मैं उससे लड़ जाऊँगी। टीवी ने ही मुझे जीने का सलीका सिखाया है। आप मेरे मंदिर को यानी टीवी दुनिया को नीची नजरों से देखते हो जबकि आप वहीं खड़े हैं। जिस स्थान की आप पूजा नहीं कर सकते हो तो आप उसका तिरस्कार भी नहीं कर सकते हो। (ये भी पढ़ें: 'तुम मुस्लिम हो या चावल के लिए कन्वर्टेड?'- Kunickaa Sadanand से यूजर ने किया सवाल, एक्ट्रेस यूं दिया करारा जवाब)

    खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे ये स्टार्स

    रुबिना दिलैक के इस बयान को सुन फैंस उनसे काफी इंप्रेस हुए। फैंस का मानना है कि शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के दौरान रुबिना फरहाना भट्ट पर भारी पड़ सकती है। वहीं बता दें कि शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में रुबिना दिलैक, फरहाना भट्ट, अविनाश तिवारी, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, रुहानिका धवन, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, विशाल आदित्य सिंह, अविका गौर और ऑरी नजर आएंगे।

    End of Feed