मां बनने के बाद Rubina Dilaik ने मुश्किल दिनों का किया सामना, पोसपार्टम को बताया 'डिप्रेशन' से ज्यादा खतरनाक

Rubina Dilaik On Postpartum: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने शॉकिंग खुलासा किया है। रुबीना ने बताया है कि उनका पोस्टपार्टम फेस डिप्रेशन से भी ज्यादा खतरनाक रहा है। रुबीना ने ये खुलासा खतरों के खिलाड़ी 15 एंट्री से पहले किया है।

Rubina Dilaik On Postpartum: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में धमाका करने वाली हैं। रुबीना इस शो के लिए पूरी तरह तैयार हैं लेकिन वह शो में जाने से पहले अपनी बेटियों के साथ सारा वक्त बिता रही हैं। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपनी दोनों बेटियों को लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रखती हैं और इस वजह से वह अपनी बेटियों के साथ वक्त बिताने पहाड़ों पर गई हैं, लेकिन इसी बीच वह शो में जाने से पहले मीडिया से भी लगातार बात कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक इटंरव्यू में पोस्टपार्टम के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए पोस्टपार्टम डिप्रेशन से भी ज्यादा खतरनाक था। (ये भी पढ़ें: PM Modi की जिंदगी पर कॉमेंट कर बुरी तरह फंसीं Kunickaa Sadanand, मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां)

rubina dilaik

rubina dilaik (photo credit- instagram)

    रुबीना दिलैक ने पोस्टपार्टम पर की बात

    रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलकर अपने पोस्टपार्टम की बात की है। रुबीना दिलैक ने बताया कि उनके लिए पोस्टपार्टम डिप्रेशन से भी ज्यादा खतरनाक रहा है। रुबीना दिलैक ने कहा कि फरवरी तक वह लगातार संघर्ष कर रही थीं। पोस्टपार्टम का असर सिर्फ शरीर पर नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी काफी ज्यादा होता है। उस दौरान उन्हें लोगों से मिलना जुलना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था और कई बार सुबह उठने का मन भी नहीं करता था। रुबीना दिलैक ने ये भी बताया कि पोस्टपार्टम फेज को अक्सर लोग हल्के में ले लेते हैं और यह महिलाओं को जिंदगी का बेहद संवेदनशील समय होता है। हार्मोनल बदलाव की वजह से भावनाएं पूरी तरह से बदल जाती है और कई बार महिलाएं खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: दादी सा की बर्थडे पार्टी में कृष को पड़ेगा तमाचा, होश खोएंगे अरमान-अभिरा)

    rubina dilaik

    रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला की तारीफ की

    आखिर में रुबीना दिलैक ने अपनी बात कहते हुए कहा कि अगर ऐसे मौके पर परिवार का साथ न मिले तो बहुत ज्यादा मुश्किल हो सकती है। रुबीना ने इंटरव्यू में अपने पति अभिवन शुक्ला की तारीफ की। रुबीना ने बताया कि अभिनव ने उस समय हर कदम पर उनका साथ दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके सपोर्ट की वजह से ही वह इस मुश्किल दौर से बाहर निकल पाईं। बता दें कि रुबीना दिलैक ने साल 2018 में अभिवन शुक्ला से शादी रचाई थी। दोनों साल 2023 में दो जुड़वा बेटियों के माता-पिता बने।

    End of Feed