2 महीने बाद जेल से निकलेंगे Rohit Chandel, एक्टर की जमानत पर को-स्टार Madirakshi Mundle ने दिया रिएक्शन (EXCLU.)

Madirakshi Mundle On Rohit Chandel Case: टीवी एक्टर रोहित चंदेल बीते 2 महीने से जेल में बंद थे और अब उन्हें जमानत मिल गई है। रोहित की रिहाई पर को-एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले ने रिएक्ट किया है।

Madirakshi Mundle On Rohit Chandel Case: टीवी एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों का सामना कर रहे हैं। रोहित जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ 16 साल की एक लड़की ने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है, जिसके बाद से ही रोहित के खिलाफ POCSO के तहत केस चल रहा है। एक्टर इस केस की वजह से बीते दो महीने से जेल में बंद हैं लेकिन अब रोहित को जमानत मिल गई है। वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। रोहित को इस पूरे मामले पर को-एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले (Madirakshi Mundle) का पूरा सपोर्ट मिला है और अब एक्ट्रेस ने रोहित की जमानत पर खुशी जाहिर की है। Meena Kumari Biopic: तृप्ति-सैफ की नहीं हुई है कास्टिंग, Siddharth P Malhotra ने बताया पूरा सच

Madirakshi Mundle On Rohit Chandel Case:

Madirakshi Mundle On Rohit Chandel Case (photo credit- instagram)

    रोहित चंदेल के लिए खुश हुईं को-स्टार मंदिराक्षी मुंडले

    रोहित चंदेल को जमानत मिलने के बाद मंदिराक्षी मुंडले से टेली टॉक इंडिया ने बातचीत की। इस मौके पर मंदिराक्षी ने रोहित की रिहाई को राहत बताया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं सच में बहुत खुश हूं और मुझे बहुत राहत मिली है कि रोहित आखिरकार बाहर आ गए हैं और फिर से अपने परिवार के साथ हैं।' एक्ट्रेस ने पिछले दो महीनों को मुश्किल और इमोशनल बताया और कहा, 'न सिर्फ रोहित और उनके परिवार के लिए, बल्कि उन लोगों के लिए भी जो उनके साथ खड़े थे।' मंदिराक्षी ने ये भी बताया कि वह लगभग हर दिन रोहित के परिवार के संपर्क में थीं और जिस भी तरह से हो सका, उन्होंने उनका साथ देने और मदद करने की कोशिश की। Bigg Boss 20: Mary Kom ने माता-पिता को बताया 'पैसों का लालची', नेशनल टीवी पर लगाए संगीन आरोप

      रोहित के परिवार के साथ खड़ी रही थीं मंदिराक्षी मुंडले

      मंदिराक्षी मुंडले ने आगे कहा, 'हमने हर तारीख का इंतजार उम्मीद के साथ किया और कुछ दिन तो ऐसे भी थे जब एक और दिन गुजारना भी बहुत लंबा लगता था। हर बार हमें अच्छी खबर की उम्मीद रहती थी और आज रोहित को बाहर आते देखकर सच में बहुत राहत और खुशी महसूस हो रही है। उसके परिवार को इस दौर से गुजरते हुए इतने करीब से देखने के बाद, सच कहूं तो ऐसा लग रहा है जैसे कोई भारी बोझ हट गया हो।' आखिर में मदिराक्षी मुंडले ने रोहित के फ्यूचर की चिंता जाहिर की और उम्मीद की कि रोहित के आने वाले कल मजबूती, सकारात्मकता, तरक्की और बेहतर दिनों से भरा हो।

      End of Feed