Rituraj Singh Last Rites: टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। एक्टर के निधन से मनोरंजन जगत गमगीन है। एक्टर के निधन से फैंस सदमे में हैं। एक्टर का जाना सिनेमाजगत के लिए अपूर्णीय छति है। एक्टर ने अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर लंबे समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करावाया गया था।
Rituraj Singh (Credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Rituraj Singh के देहांत पर छलका को-स्टार Rupali Ganguly का दर्द, अनुपमा के सेट से तस्वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि
ओशिवारा श्मशान में होगा अंतिम संस्कार
एक्टर को कल रात में दिल का दौरा पड़ा जिस वजह से उनका निधन हो गया है। सेलेब्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रुपाली गांगुली,वरुण धवन समेत कई सितारों ने एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। कल यानी 21 फरवरी को ऋतुराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।
इन टीवी शो में नजर आ चुके हैं ऋतुराज
ऋतुराज इंडस्ट्री का पॉपुलर चहेरा थे। एक्टर ने कई हिट शोज और फिल्मों में काम किया था। एक्टर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में मामाजी बनकर कदम रखा था। इसके अलावा एक्टर हिटलर दीदी, वॉरियर हाई, दीया और बाती हम, लाडो 2 और बनेगी अपनी बात जैसे शोज में काम कर चुके हैं। टीवी शोज के अलावा एक्टर फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं।
