रिद्धि डोगरा ने जवान में निभाया शाहरुख खान की मां का रोल, बताया कैसा था किंग खान के साथ काम करने का अनुभव?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 17, 2023, 01:09 PM IST

टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव कैसा था। फिल्म में एक्ट्रेस ने किंग खान की मां का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं हमेशा से उनकी फैन थी। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्म में मां का रोल निभाया है?

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जवान में शाहरुख, नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। फिल्म ने सनी पाजी की फिल्म गदर 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म में एक्शन और ड्रामा का भरपूर डोज है। फिल्म में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने शाहरुख की मां का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर किंग खान के साथ काम करने का अनुभव कैसा था?

किंग खान के साथ काम करना हर किसी का सपना होता है। रिद्धि डोगरा को उनके साथ बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें वो रोल ऑफर हुआ तो उलझन हुई। लेकिन शाहरुख की वजह से एक्ट्रेस ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि वो शाहरुख की बहुत बड़ी फैन है।

End of Feed