'हमें देश ने इजाजत दी है...'- Abir Gulaal में फवाद खान संग काम करने पर बोलीं रिद्धि डोगरा, बचाव में कह दी बड़ी बात

Riddhi Dogra Defended Working With Fawad Khan In Abir Gulal: 'अबीर गुलाल' के जरिए फवाद खान ने बॉलीवुड में वापसी की है। लेकिन इसका टीजर रिलीज होते ही बवाल मचना शुरू हो गया है। अब इस मामले पर खुद एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने काम का बचाव किया है।

Riddhi Dogra Defended Working With Fawad Khan In Abir Gulal: पाकिस्तान क मशहूर कलाकार फवाद खान ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से जबरदस्त पहचान बनाई थी। लंबे वक्त बाद 'अबीर गुलाल' के साथ फवाद खान ने फिर से बॉलीवुड में वापसी की है। इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसने फवाद खान के फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। लेकिन दूसरी ओर फवाद खान के बॉलीवुड में कमबैक को लेकर कुछ पक्षों में बहस छिड़ गई है। वहीं अब फवाद खान संग काम करने पर रिद्धी डोगरा (Riddhi Dogra) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकार संग काम करने का बचाव किया है, साथ ही ये तक कहा कि उन्हें देश और सरकार ने इजाजत दी है।

रिद्धी डोगरा ने 'अबीर गुलाल' में काम करने पर तोड़ी चुप्पी

End of Feed