टीवी मसाला

Terence Lewis ने सरेआम खोली रियलिटी शो के 'स्क्रिप्टेड' होने की पोल, सच्चाई बयां कर बोले- हमें कहा जाता है...

Terence Lewis Open Up On Reality Show Being Scripted: मशहूर कोरियोग्राफर और रियलिटी शोज के जज रह चुके टेरेंस लेविस ने हाल ही में रियलिटी शोज की सच्चाई बयां की है। उन्होंने सरेआम पोल खोल दी कि रियलिटी शो की बहुत सी चीजें स्क्रिप्टेड होती हैं और पहले से ही तय होती हैं।

Image

टेरेंस लेविस ने टीवी शोज के स्क्रिप्टेड होने की खोली पोल

Terence Lewis Open Up On Reality Show Being Scripted: टीवी के चर्चित डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के जज और मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस ने अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। टेरेंस लेविस को उनके डांस के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी खूब जाना जाता है। उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। टेरेंस लेविस (Terence Lewis) ने अपने करियर में कई रियलिटी शोज को जज किया है। वहीं हाल ही में उन्होंने रियलिटी शोज के स्क्रिप्टेड होने की सच्चाई बयां की है। टेरेंस लेविस ने बताया है कि शोज के बीच बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जो पहले से ही तय होती हैं, लेकिन दर्शकों को इस बात का अंदाजा नहीं होता है।

टेरेंस लेविस (Terence Lewis) ने पिंकविला को दिये इंटरव्यू में रियलिटी शोज के स्क्रिप्टेड होने की सच्चाई बयां की। उन्होंने कहा, "बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि हम डांस करना चाहते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि हमें ऐसे पलों को बनाने के लिए कहा जाता है। तो अगर आप पूछेंगे कि चीजें स्क्रिप्टेड होती हैं तो हां। शो में आए मेहमानों के साथ हमारी बातचीत, डांस और कंटेस्टेंट्स के साथ डांस पहले से ही तय होता है। हालांकि कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस, जजमेंट, टैलेंट और हमारे कमेंट्स असली होते हैं। लेकिन जो चीजें प्रोमो को जबरदस्त बनाने के लिए होती हैं वो पहले ही तय होती हैं।"

टेरेंस लेविस (Terence Lewis) ने रियलिटी शो के स्क्रिप्टेड होने का कारण दर्शकों को भी बताया। उन्होंने कहा कि 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में उन्हें एक सीन क्रिएट करने के लिए कहा गया था, जिसे करने से उन्होंने इंकार कर दिया। लेकिन मेकर्स ने उन्हें वो डाटा दिखाया, जिसमें ऐसे पलों को दर्शकों ने सराहा था। टेरेंस ने इस सिलसिले में कहा, "ये कहना उदासीन होगा, लेकिन जो सबसे ज्यादा रेटिंग आती हैं वो ऐसे मस्ती भरे पलों से ही आती हैं। तो हां किसी न किसी तरह दर्शक भी ऐसी चीजों को एंजॉय करने के लिए जिम्मेदार हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article