रीम शेख ने मांगी Tunisha Sharma से माफी, बोलीं- 'तुम्हारे साथ अच्छा नहीं किया...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 26, 2022, 09:54 AM IST

reem shaikh emotional note for tunisha sharma: रीम शेख टीवी की दुनिया की पॉपुलर स्टार हैं और वो तुनिषा शर्मा के साथ बहुत ही खास बॉन्ड शेयर करती थीं। रीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तुनिषा के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं।

Tunisha sharma close friend reem shaikh emotional Post: तुनिषा शर्मा की मौत के बाद से पूरी इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। महज 20 साल की उम्र में आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने वालीं तुनिषा की मौत पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। हर कोई हैरान है कि कैसे तुनिषा ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तुनिषा की मां द्वारा उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान पर लगाए लगे आरोप की वजह से पूछताछ में जुटी हुई है। तुनिषा शर्मा मौत के बाद से ही इंडस्ट्री के उनके दोस्त सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं, अब तुनिषा की याद में टीवी स्टार रीम शेख ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Tunisha Sharma and Reem Shaikh

Tunisha Sharma and Reem Shaikh

रीम शेख टीवी की दुनिया की पॉपुलर स्टार हैं और वो तुनिषा शर्मा के साथ बहुत ही खास बॉन्ड शेयर करती थीं। रीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तुनिषा के लिए एक खास पोस्ट लिखा है। रीम ने लिखा, 'मुझे पता है कि दुनिया ने आपके साथ सही नहीं किया, मुझे माफ कर दें। मुझे उम्मीद है कि अब आपकी आत्मा को शांति मिलेगी....।'

End of Feed