RCB Wins IPL 2025: विराट कोहली के हाथ में ट्रॉफी देख झूम उठे ये TV स्टार्स, अली गोनी बोले - 18 साल का उम्मीद...

TV Stars Shares Joy On RCB Winning IPL 2025: बीती रात आईपीएल 2025 का फिनाले था, जिसमें रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने जीत दर्ज की। विराट कोहली की टीम ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। उनके हाथ में ट्रॉफी देख टीवी के कई स्टार्स की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई।

TV Stars Shares Joy On RCB Winning IPL 2025: बीती रात आईपीएल 2025 का फिनाले हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और पंजाब किंग्स आमने-सामने नजर आई। लेकिन फिनाले में जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हुए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने जीत दर्ज की और आईपीएल की दुनिया में भी इतिहास रच दिया। 18 सालों बाद विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru)को ट्रॉफी उठाने का मौका मिला। इस जीत से लोगों की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई। रणवीर सिंह से लेकर विक्की कौशल जैसे सितारों ने तो आरसीबी को बधाइयां दी ही, साथ ही कई टीवी स्टार्स भी रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की जीत पर खुशी से झूम उठे। अली गोनी से लेकर एल्विश यादव और करण वीर मेहरा जैसे कई स्टार्स ने विराट कोहली के हाथ में ट्रॉफी देख अपने दिल का गुबार निकाला।

आरसीबी की जीत से झूम उठे ये टीवी स्टार्स

अली गोनी (Aly Goni) ने विराट कोहली की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) की ट्रॉफी हाथ में लिये नजर आए। अली गोनी ने पोस्ट में लिखा, "18 साल की ईमानदारी, उम्मीद के 18 सीजन, वे हंसे, उन्होंने शक किया और मजाक बनाया। लेकिन आज किंग ने वो हाथ में उठाया जिसके वे लायक हैं। ये हर एक आंसू, हर एक ट्रोल का जवाब है। और हो सकता है कि अगले साल भी।" एल्विश यादव ने भी विराट कोहली की फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट की और लिखा, "बधाई हो आरसीबी, आखिरकार आपने आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली। विराट कोहली भाई के लिए बहुत खुश हूं।" करण वीर मेहरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह भावुक नजर आए।

End of Feed