'हाई क्लास के लोग इस वजह से करते हैं सुसाइड'- रतन राजपूत ने बताया ग्लैमर की दुनिया का सच

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 9, 2023, 01:33 PM IST

Ratan Rajput Reveals Why High class people commit suicide: रतन राजपूत का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आता कि हाई क्लास समाज क्या होता है? लोगों को किराया देने में दिक्कत होती है, लेकिन अपना हाई क्लास दिखाने के लिए वे अपनी पूरी लाइफस्टाइल बदल देते हैं और कर्ज ले लेते हैं।

Ratan Rajput Reveals glamor World truth: पॉपुलर टेलीविजन स्टार रतन राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इनदिनों एक्टिंग वर्ल्ड से दूर रतन अपने पैशन को फॉलो कर रही हैं। आखिरी बार टीवी सीरियल संतोषी मां- सुनिए व्रत कथाएं में देवी उष्मा की भूमिका में नजर आईं रतन राजपूत व्लॉगिंग में टाइम बिता रही हैं। इसी के माध्यम से रतन राजपूत अपने प्रशंसकों के साथ जीवन के अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब रतन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने सुसाइड पर बात की है। आखिर दुनिया में हाई क्लास के लोग क्यों आत्महत्या करते हैं? इसके पीछे के असली कारण का रतन राजपूत ने खुलासा किया है।

ratan rajput

ratan rajput

रतन राजपूत ने शोबिज इंडस्ट्री के बारे में सच्चाई भी उजागर की है। बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रतन ने बताया कि इंडस्ट्री के हालात पर बात करना क्यों जरूरी है। उन्होंने यहां तक कहा कि कई बार लोग कहते हैं कि पुरुषों को आत्महत्या नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने सवाल किया कि उन्हें ऐसा अचानक कदम उठाने पर मजबूर क्यों होना पड़ता है? रतन का यह वीडियो निश्चित रूप से आपको अंदर तक झकझोर कर रख देगा। रतन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हाई क्लास माना जाता है और इस हाई सोसाइटी के गांव से आने वाले लोग स्टार बन जाते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि हाई क्लास सोसाइटी में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं होती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि लॉ-क्लास के लोग लड़ते हैं, पिटते हैं लेकिन वो अपने काम पर फोकस करते हैं।

End of Feed