ट्रोलर्स के खिलाफ Salman Khan के कदम का Rashami Desai ने किया सपोर्ट, एक्टर को बताया बॉलीवुड में सबसे मजबूत (EXCL)

Rashami Desai On Salman Khan Calling Out Trolls: एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। हाल ही में रश्मि ने एक इंटरव्यू में सलमान खान की जमकर तारीफ की है।

Rashami Desai On Salman Khan Calling Out Trolls: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) स्क्रीन पर एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं। रश्मि 8 साल बाद स्टार प्लस के शो सैयानी में नजर आएंगी। इस शो में एक्ट्रेस एक मां का रोल निभाएंगी, जो दमदार औरत है। रश्मि इन दिनों अपने शो के प्रमोशन में बिजी हैं और हाल ही में रश्मि ने टेलीटॉक इंडिया से खास बातचीत की। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने कमबैक के बारे में बताया। साथ ही रश्मि ने सलमान खान (Salman Khan) का खुलकर सपोर्ट किया है। सलमान ने ट्रोलर्स को बीते दिनों ही बिग बॉस 20 में फटकार लगाई थी और रश्मि को एक्टर का ये अंदाज पसंद आया। Bigg Boss 20 Highlights: Mahhi Vij ने खोला Rhiti Tiwari का गेम प्लान, कैप्टेंसी टास्क में काजी का बवाल

rashami desai-salman khan

rashami desai-salman khan (photo credit- instagram)

    रश्मि देसाई ने सलमान खान की तारीफ की

    रश्मि देसाई ने अपने इंटरव्यू में सलमान खान की जमकर तारीफ की। बीते वीकेंड का वार में सलमान ने अपनी टी-शर्ट उताकर ट्रोलर्स को सख्त नसीहत दी थी कि वह ट्रोलिंग बंद कर दे। रश्मि को सलमान खान की ये हिम्मत काफी पसंद आई। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि बॉलीवुड में किसी और में ऐसा करने की हिम्मत नहीं है, जैसा उन्होंने किया। उन्होंने यह बहुत अच्छे और सम्मानजनक तरीके से किया। बच्चे के जन्म के दौरान और उसके बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं और लोगों को महिलाओं को इस तरह निशाना नहीं बनाना चाहिए।' Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में निशाने पर आए Aasif Khan-रीति तिवारी, Mahhi Vij की पूरी टीम ने ऐसे लिया बदला

      रश्मि देसाई ने की अपने कैरेक्टर की बात

      रश्मि देसाई सरगुन मेहता के प्रोडक्शन में बन रहे स्टार प्लस के आने वाले शो 'सैयानी' में नजर आएंगी। इस शो के बारे में रश्मि ने बताया कि वह ऐसी कहानी का इंतजार कर रही थीं जो सच में उनके दिल को छू जाए। ब्रेक के दौरान, उन्होंने एक्टिंग वर्कशॉप और थिएटर टूर के जरिए खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। अपने किरदार माया के बारे में बताते हुए रश्मि देसाई ने कहा, 'माया का किरदार रश्मि से बहुत अलग है। असल जिंदगी में मैं बहुत प्यारी, बच्चों जैसी, एडवेंचर पसंद करने वाली और चुलबुली हूं... लेकिन माया ऐसी नहीं है। वह बहुत प्रैक्टिकल है।' उन्होंने आगे माया के अपने परिवार और बिजनेस की रक्षा करने के पक्के इरादे के बारे में बताया। रश्मि ने बताया कि वह एक मजबूत इरादों वाली महिला है जिसने अपना खुद का साम्राज्य खड़ा किया है। उसके मन में यह बात साफ है कि कोई भी उसके परिवार के पास न आए और कोई भी उसके बिजनेस को नुकसान न पहुंचाए।

      End of Feed