रणवीर सिंह और जॉनी सिंस का विज्ञापन देख सातवें आसमान पर चढ़ा Rashami Desai का पारा, बोलीं- ये एक तमाचा है...

Rashami Desai Gets Triggered On Ranveer Singh And Johnny Sins Ad: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और जॉनी सिंस का एक विज्ञापन खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देख अब रश्मि देसाई का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फटकार लगाई है।

Rashami Desai Gets Triggered On Ranveer Singh And Johnny Sins Ad: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में रणवीर सिंह अपने एक विज्ञापन के कारण काफी सुर्खियों में आ गए हैं। रणवीर सिंह ने एडल्ट स्टार जॉनी सिंस के साथ एक विज्ञापन किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस विज्ञापन में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और जॉनी सिंस टीवी सीरियल्स की तरह एक्टिंग करते दिखाई दिये। लेकिन इस विज्ञापन को देखने के बाद रश्मि देसाई (Rashami Desai) का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

End of Feed