आदिपुरुष के ट्रेलर पर भड़के रामायण के लक्ष्मण, बोले- तथ्यों से खिलवाड़ मत करो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 10, 2023, 07:18 PM IST

Adipurush Trailer: रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी (Sunil Lahiri) ने आदिपुरुष के ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर को फिल्म का ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में क्या चीजें गलत दिखाई गई है। एक्टर का कहना है कि लोगों के इमोशन के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

Adipurush Trailer: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म को मॉर्डन अवतार देने की कोशिश की गई है।इस फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भारी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। आदिपुरुष के ट्रेलर पर रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी (Sunil Lahiri) ने रिएक्ट किया है।

sunil lahiri

sunil lahiri reaction on adipurush (credit pic: instagram)

सुनील लहरी को फिल्म का ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मुझे फिल्म का ट्रेलर पहले से बेहतर लगा। अभी फिल्म नहीं देखी है तो कुछ क्लैरिटी नहीं है। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि रामायण के तथ्यों के साथ कुछ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि उन्होंने फिल्म को मॉर्डन टच देने की कोशिश की है।

End of Feed