Adil Khan के बच्चे की मां बनने वाली हैं Rakhi Sawant? फैंस ने कहा-'अब दूसरी खुशखबरी मिलेगी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 09:18 AM IST

Rakhi Sawant Pregnancy: राखी सांवत ने आदिल खान के साथ अपनी शादी की फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस बीच राखी सांवत के प्रेग्नेंसी की खबरें भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस खबरों पर अब राखी सांवत का रिएक्शन भी सामने आ गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राखी सांवत ने आदिल खान के साथ शादी की फोटोज शेयर की हैं।
  • इसके साथ ही राखी सांवत की प्रेग्नेंसी की खबरें भी सुर्खियों में हैं।
  • प्रेग्नेंसी की खबरों पर राखी सावंत का रिएक्शन सामने आया है।

Rakhi Sawant and Adil Khan Marriage: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टारराखी सांवत (Rakhi Sawant) ने आदिल खान (Adil Khan) के साथ अपनी शादी की फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शादी की खबरों के बीच राखी सांवत के प्रेग्नेंसी की खबरें भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस खबरों पर अब राखी सांवत का रिएक्शन भी सामने आ गया है। फैंस बीते कई दिनों से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या राखी सांवत, आदिल खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अचानक आदिल खान के साथ अपनी शादी की घोषणा करने का कारण प्रेग्नेंसी ही है। इसी वजह से राखी सावंत ने जिस शादी को करीब 7 महीनों तक छुपा रखा था उसे दुनिया के सामने ले आई हैं। इस बीच राखी सांवत का रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी की खबरों पर राखी सावंत का क्या कहना है।

Adil Khan and Rakhi Sawant

Adil Khan and Rakhi Sawant

प्रेग्नेंसी की खबरों पर क्या बोलीं राखी सावंत?

राखी सावंत से जब पूछा गया कि क्या वह आदिल खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं? तो इसपर रिएक्टर करते हुए राखी सावंत ने ANI को बताया, 'नो कमेंट्स'। राखी सांवत प्रेग्नेसी की खबरों को ना ही नकार रही हैं और ना ही मान रही हैं। इस बीच उन्होंने फैंस को दुविधा में ही छोड़ दिया है। इससे पहले आदिल खान के बारे में बाद करते हुए राखी सावंत ने कहा, 'मुझे नहीं पता आदिल खान इस शादी से इनकार क्यों कर रहा है। शायद वह अपने माता-पिता से डरा हुआ है।' राखी सावंत के शादी की फोटोज शेयर करने के बाद आदिल खान ने मीडिया को यह सब झूठ बताया है।'

End of Feed